बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर राठी कार्यालय पर मनाई गई। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्ररेणास्रोत रहेे हैं। कर्मवीर राठी ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पंडित दिनदयाल उपाध्याय का यही उद्देश्य था कि वे भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सके। उन्होंने कहा कि उनके विचारों में भारतीयता के चिंतन की छाप थी। राजनीति में मूल्य, विचारधारा, समर्पण और ध्येय की जो परिभाषाएं दीन दयाल उपाध्याय ने रखीं, वह आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रेरणा वाक्य की तरह हैं। कर्मवीर राठी ने कहा कि उनका मत था कि राजनीतिक दलों को अपना एक विचार दर्शन विकसित करना चाहिए, जिससे कि वे राजनीतिक दल कुछ लोगों के निजी स्वार्थों पर टिके झुंड की तरह न बनें। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखलाए गए राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी देश के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है और देशहित व जनहित लक्ष्य को साकार करने में पार्टी लगी हुई है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश रोहिल्ला, शहरी मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कृष्ण चंद्र, उमेश सहगल, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, जगबीर रूहिल, समाजसेवी रमेश राठी, रामलाल, रोहित देशवाल आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन : पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।