विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवी दीपक देशवाल द्वारा दुल्हेड़ा गांव के स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी लाकेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण किया व मौके पर मौजूद सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। समाजसेवी जयकिशन देशवाल ने पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एएसपी लोकेंद्र सिंह का पगड़ी बांधकार सम्मान किया। दुल्हेड़ा स्टेडियम में पौधा लगाते हुए एएसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि दिनोदिन प्रदुषण बहुत बढ़ रहा है इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। एएसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण है। हम नियमित पौधारोपण करें तो धरती को हरा भरा बनाने में हम अपना योगदान दे सकते हैं, ऐसे में पौधारोपण जैसा पुनित कार्य हमारे जीवन का एक हिस्सा होना चाहिए।
समाजसेवी दीपक देशवाल ने पौधा लगाते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में पेड़ पौधों को बढ़ावा दे क्योकि पेड़ ही एक ऐसा हैं जो बिना भेदभाव के सभी को समान छाया व फल देता हैं और वाहनों से निकलने वाले प्रदुषण को सोखकर हमें आक्सीजन के अलावा ठण्डी-ठण्डी हवा देते हैं। दीपक देशवाल ने कहा कि पेड पौधों से जहां वातावरण शुद्व होता है वहीं पेड़ पौधों से हमे प्राणदायक आक्सीजन भी प्राप्त होती हैं। समाजसेवी जयकिशन देशवाल ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा ने पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़ वातावरण को शुद्व रखने के साथ-साथ राहगीरों को गर्मी में छाया देने का काम भी करते हैं। इसके अलावा अनेक पौधे मीठे फल देने के अलावा अनेक पक्षियों के घर बनाने के भी काम आते हैं। विक्की शर्मा ने बताया कि ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर डा. मनीष शर्मा के निर्देशानुसार इस साल ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की तरफ से 1100 पौधे लगाए जाएंगे।
उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येन्द्र दहिया ने पौधारोपण करते हुए कहा कि एक व्यक्ति पूरे जीवन में इतना प्रदुषण फैलाता है की उसे शुद्व करने के लिए सैकड़ो वृक्षों की शक्ति लग जाती है। सत्येन्द्र दहिया ने कहा कि हमे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए समय समय पर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर मौजूद पर्यावरणविद् सतबीर दलाल, अशोक ठकेदार डावला, ओमप्रकाश पूर्व डीएसपी, काला प्रधान छुडानी, संजय प्रधान दुल्हेड़ा, शुगन मास्टर, बलवान कोच, पूर्ण सिंह, पाले पंडित, ओमपाल जागड़ा, हवा सिंह, जयप्रकाश, अतरे, वीरेंद्र मास्टर छुडानी, टिन्नू प्रधन, टैणी,भोलू सहित अनेक लोगों ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया।

