बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
आवाज फाउण्डेशन हरियाणा द्वारा शनिवार को गौरेया टूरिजम कांपलेक्स में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में हाल ही में दिल्ली बार काउंसिल के चुने गए नवनिुयक्त सदस्य एडवोकेट संजय राठी व बहादुरगढ़ पत्रकार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मेहर सिंह राठी ने शिरकत की।
आवाज हरियाणा फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर, महासचिव बलवान सिंह रंगा, कोषाध्यक्ष प्रदीप तंवर सहित अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने एडवोकेट संजय राठी को दिल्ली बार काउंसिल का सदस्य चुने जाने पर खुशी जताते हुए फूलमालाओं से उनका स्वागत किया व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में आवाज फाउण्डेशन हरियाणा ने बहादुरगढ़ पत्रकार के नवनियुक्त सरंक्षक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, अध्यक्ष योगेेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष पंकज रोहिल्ला, महासचिव सतीश तहलान, सचिव प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश पंवार सहित संघ के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र राठी, प्रवीन धनखड़, प्रेम काठपालिया, प्रदीप धनखड़, मनीष पंवार, रोहित विद्यार्थी, धर्मेेंद्र्र गुलिया, संजय शर्मा, विनोद कुमार, जगदीश जांगड़ा, उमेद सिंधु, मनोज दलाल, गौरव शर्मा को सम्मानित किया व संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया कर्मी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाते हुए समाज व आमजन के हितों से जुड़े सभी मुददों व समस्याओं को अपनी कलम के माध्यम से शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। सम्मान समारोह में आवाज फाउण्डेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह तूर, महासचिव बलवान सिंह रंगा, कोषाध्यक्ष प्रदीप तंवर, कृष्ण तंवर, मास्टर इंदर सिंह, करतार सिंह आलडिय़ा, रामरतन रंगा, देवेंद्र राठी, बबला बराही, विकास पांचाल, दिलबाग सिंह, करण सिह, शमशेर सिंह नरवाल, जयपाल भाटिया, गोबिंद सिंह लांग्यान, सुंदर राठी, डिम्पी, शिवचरण, राजपाल तंवर, राजेंद्र सिंह सांगवान, मास्टर खजान सिंह, फोरमैन मुंशीराम, अमित तंवर, शशि तंवर, नीरज रंगा, रॉकी, संजय सोलंकी, बुद्व सिंह फौजी, नरेद्र सहरावत, मास्टर सुखबीर ,विपिन, रण सिंह तंवर, रमन शर्मा, भारत नागपाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1:- सम्मान समारोह में बहादुरगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सैनी को सम्मानित करते हुए फाउण्डेशन के पदाधिकारी।
फोटो कैप्शन 2: :- सम्मान समारोह में दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट संजय राठी कोम् समानित करते हुए फाउण्डेशन के पदाधिकारी।
