बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गौधन सेवा समिति के जीवप्रेमी सदस्य व बहादुरगढ़़़़ शहर के जाने-माने समाजसेवी धीरज शर्मा रोहतक की पल्लवी के साथ शादी के बंधन में बंध गये। धीरज शर्मा अत्यंत शांत, सहज व सरल स्वभाव के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तिव के युवा हैं। धीरज शर्मा गौधन सेवा समिति में अपनी सेवाये देने के साथ-साथ अपने घर के आसपास भी जीवों की सेवा करने के लिए जाने जाते है। उनके घर के आसपास हर समय बेसहारा जीवों का जमावड़ा लगा रहता है। वे बेसहारा जीवों के लिए प्रतिदिन खाने-पानी की व्यवस्था करते हैं। गौधन सेवा समिति के सांखौल व नया गांव केन्द्रों पर भी वे नियमित सेवा करने जाते हैं। इसके अलावा गौधन सेवा समिति के प्रचार-प्रसार में भी वे नियमित अपनी सेवा देते हैं। जीवसेवक के साथ-साथ धीरज शर्मा एक सफल व्यवसायी भी हैं। उन्होंने कम उम्र में ही एक सफल व्यवसायी बनके दिखा दिया की जीवसेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती, जीवसेवा का फल अवश्य मिलता है। बहादुरगढ़ से रोहतक पहंची उनकी बारात में गौधन सेवा समिति के पदाधिकारियों के अलावा, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। धीरज शर्मा के वैवाहिक बंधन में बंधने पर सभी जीवप्रेमियों व गणमान्य लोगों ने उन्हे शादी की बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
