बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने वेदांत आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया। आश्रम में आयोजित अभिनंदन समारोह में विभिन्न संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने संत समाज की महत्वपूर्ण व सबसे बडी संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने जाने पर महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत व सम्मान किया व नियुक्ति पर बधाई दी। बता दें की महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद गिरि महाराज इससे पहले अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस महिला प्रदेश महासचिव नीना राठी ने महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होना शहर के लोगों के लिए खुशी की बात है क्योकि अपनी मिलनसार छवि व देश हित की भावना को प्राथमिकता देने वाले स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज का भारतीय संत समाज में विशेष स्थान है और इसी के चलते उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति दी गई है।
इन्होंने किया अभिनंदन
अभिनंदन समारोह में महामण्लेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, महामण्लेश्वर स्वामी ब्रहमस्वरूप महाराज, महामण्लेश्वर स्वामी चन्द्रशेखरानंद गिरि महाराज, आचार्य स्वामी विजयानंद भारती महाराज, आचार्य स्वामी भगवान शर्मा, ईश्वरानंद गिरि महाराज, साध्वी ज्योति गिरि, आचार्य अनिल शास्त्री, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं पार्षद डा. नीना राठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल राठी, यजमान जगदीश भावड़ गोहाना, जगशेर संयोजक कांग्रेस कमेटी हरियाणा, दुष्यंत लठवाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनीपत, स्वामी प्रकाशानंद वृंदावन,साध्वी उमा गिरि, स्वामी वासुदेवानंद गिरि, भीम अवार्डी मनोज धनखड़, मंहत अवधेशानंद, राजू नागपाल, आचार्य कन्या गुरूकुल, विकास गोहाना, रमेशचंद्र मलिक, संजय सैन, प्योरलाल कटारिया, संदीप शर्मा दिल्ली, अमन कपूर, मेहरसिंह, सतीश कुमार, कार्तिक, चौधरी फूल सिंह परनाला, अवतार कृष्ण भटट, अर्जुन भटट, भुषणलाल, रविंद्र रूहिल, राजबीर राठी, नरेश मित्तल, कार्तिक एडवोकेट, हरेराम मलिक, दिग्विजय नाथ त्रिपाठी, नंदकिशोर मलिक,मंगल भगत, सुदेश, प्रेम, पंकज एण्ड पार्टी, सुन्दरकाण्ड प्रचारणी सभा महाबीर मंदिर सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक संगठनों व गण्मान्य लोगों ने महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद गिरि महाराज का अभिनंदन किया।
फोटो कैप्शन :- नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज का अभिनंदन करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. नीना सतपाल राठी।