बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक हरिद्वार के जगन्नाथ धाम भूपतवाला में 8 अप्रैल को अखिल भारतीय संत समिति के पदेन अध्यक्ष कैवल ज्ञान पीठाधीश्वर आचार्य अविचलादास महाराज की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में मुख्य निर्देशक निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज का विशेष पावन सानिध्य रहा। बैठक में युगपुरुष स्वामी परमानंद महाराज,जगतगुरू हंसदेवाचार्य रामानंदाचार्य महाराज, स्वामी अंजनेशानंद महाराज सहित संत समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में संत समाज द्वारा हिंदू समाज की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में बहादुरगढ़ शहर के परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज को अखिल भारतीय राष्ट्रीय संत समिति का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
बता दें की महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद गिरि महाराज इससे पहले अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। देवेंद्रानंद गिरि महाराज की नियुक्ति पर देश के अनेक साधु संतों ने उन्हें बधाई दी।
फोटो कैप्शन 1:-अखिल भारतीय संत समिति के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज।
