बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
श्री रंजीत स्मारक शांति निकेतन में गुरुकुल की संचालिका स्व.बहन शांति का 85वां जन्मोत्सव .कन्या गुरुकुल लोवाकलां में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आरंभ में यज्ञ व प्रवचन के साथ किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल की छात्राओं ने भव्यकार्यक्रमों का आयोजन किया। इस समारोह में दूर -दूर से आर्य विद्वान, विदुषियां और क्षेत्र के विशिष्ट लोगों ने भाग लिया। इस समारोह में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय सार्वदेशिक आर्य सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष ब्रहमचारी दिक्षेंद्र आर्य , बहन दयावती सहसंयोजक पतंजलि योग समिति हरियाणा, स्वामी धर्ममुनी, स्वामी देवेंद्रानंद गिरी, सहदेव बेधडक, बलवान सिंह आर्य हापुड, एडवोकेट नारायण सिंह तहलान, दलीप सिंह मान, मा.दरियाव सिंह मान, धर्मसिंह डागर, सुखबीर शास्त्री, सुरेंद्र छिल्लर, तेजवीर दलाल, सुंदरलाल जून, अशोक आर्य, चौ.श्री चंद मान, कै.मानसिंह दलाल , केंद्रीय आर्य सभा बहादुरगढ से सतपाल दहिया, हरिसिंह दहिया, रामचंद्र रुहिल, कृष्ण पहलवान ब्रहमचारी आदि सैंकडों लोगों ने भाग लिया।