बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नमो गंगे ट्रस्ट, आयुष मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारत में पहली बार ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शिक्षाविद् एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल ने दी। कार्यक्रम संयोजिका अंजू अग्रवाल ने बताया कि इन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कारों के अलावा अन्य आकर्षक उपहार भी दिये जायेंगे। इन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेताओं को योग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए देश एवं विदेश में सुअवसर प्रदान किये जायेंगे। अंजू अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। कार्यक्रम संयोजिका अंजू अग्रवाल ने बताया कि बहादुरगढ़ के लिए ऑडिशन 7 अप्रैल(शनिवार) को सुबह 9 से 11 बजे तक रेलवे रोड पर देवकरण धर्मशाला में किया जायेगा। इस पूरी प्रतियेगिता के लिए 500 रूपए पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं। इस क्रम की फाइनल प्रतियोगिता 4 मई से 6 मई तक प्रगति मैदान दिल्ली में होगी।
फोटो कैप्शन: कार्यक्रम संयोजिका शिक्षाविद् एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल ।