बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हयूमन सोसायटी की तरफ से ढोल नगाडों के बीच हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत् 2075 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य हिन्दू जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को हिन्दू नववर्ष का महत्व बताया गया। जन जागरण यात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से हुआ। यात्रा रेलवे रोड, रोहतक रोड, मेन बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक,मांडोठी बाजार, झज्जर रोड से होते हुए रेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। यात्रा मेंं काफी संख्या में शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व युवा काफी बड़े बड़े भगवा झंडा लिए हुए जय श्रीराम के जयकारे…. लगाते हुए चल रहे थे। आयोजक यात्रा के दौरान लोगों को तिलक लगाते हुए हिन्दू नववर्ष की बधाई देने के साथ साथ उन्हें सनातन धर्म अनुसार हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत् की महत्ता को विस्तार से अवगत कराया। जन जागरण यात्रा का शहर में कई जगह जोरदार स्वागत किया गया।
रेस्ट हाउस में यात्रा समापन पर जन सेवा संस्थान रोहतक के संस्थापक महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज ने विक्रम सम्वत् की महत्ता के बारे में बताया कि इस दिन ब्रहमा जी द्वारा सृष्टि की रचना प्रारंभ की गई थी। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। वासन्ती नवरात्रि अर्थात चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन प्रारंभ होता है। पंचाग भी इसी दिन से प्रारंभ होते है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन की थी। इस समय सम्पूर्ण पृथ्वी पर जलवायु सम रहती है। जन जागरण यात्रा के आयोजक हयूमन सोसायटी के चेयरमैन भारत नागपाल, प्रदीप गुप्ता, रमन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पश्चिम सभ्यता के रंग में रंगे युवाओं को भारत की वैभवशाली परम्परा का ज्ञान नही है। युवाओं को भारत के गौरवमयी सनातन धर्म से रूबरू कराने के लिए जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया और इस यात्रा के माध्यम से विशेषकर युवाओं को हिन्दू नववर्ष अथार्त विक्रम सम्वत् की जानकारी दी गई। समाजसेवी सत्येन्द्र दहिया,केएल टक्कर, शिक्षाविद् सुशीला सांगवान ने कहा कि आज समय की मांग है कि युवाओं को अपने देश की परम्परा की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाए, क्योंकि आज के युवा 1 जनवरी को ही नए साल के रूप में भव्य तरीके से मनाते है और हिन्दू नववर्ष के गौरवमयी इतिहास से अंजान है। यात्रा के आयोजकों ने रोहतक से पहुंचे महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, वाइस चेयरमैन पंकज गर्ग,गजानंद गर्ग ने आयोजकों को हिन्दू संस्कृति का ज्ञान कराने वाली इस यात्रा के आयोजन पर बधाई दी। जन जागरण यात्रा में भारत नागपाल, प्रदीप गुप्ता, सत्येन्द्र दहिया, के एल टक्कर, इंद्रनाथ चुघ, सतीश तहलान, शिक्षाविद् सुशीला सांगवान, विपिन अग्रवाल, वीनू मल्होत्रा, रमन शर्मा, मुकेश गुलिया, सन्नी मलिक, शंकर भारद्वाज, हरिप्रकाश, नीरज वत्स, वीरेंद्र वत्स, दीपक कादयान, वीरेंद्र आर्य, रमेश राठी, संजीव पसरिजा, मुकेश पांचाल, नीरज बंसल, सोमबीर कादयान, संजीव मलिक, नवीन, अनिल मदान, कृष्ण लोहचब,जतिन शर्मा,आशीष भारद्वाज, सुशील राठी, राजन खत्री, विनित अरोड़ा, योगाचार्य हरिश अरोड़ा, अमित सांगवान, विनोद शर्मा, शिक्षाविद् जितेंद्र, बिजेंद्र प्रजापति सहित शहर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन :- हिन्दू नववर्ष शुभारंभ अवसर पर हयूमन सोसायटी हिन्दू जन जागरण यात्रा निकालते हुए।