बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मशक्ति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चड़ीगढ़ के ताज होटल में हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड मिलने से शहरवासियों ने खुशी मनाते हुए उन्हे बधाई दी। गौरतलब है कि वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनीष शर्मा इससे पहले भी बेस्ट सर्जन आफ हरियाणा अवार्ड, जी स्वास्थ्य हिन्दुस्तान अवार्ड सहित अनेकों अवार्डों से सम्मानित हो चुके हंै। एक चिकित्सक होने के साथ-साथ डॉ. मनीष शर्मा सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। मिलनसार स्वभाव होने के चलते डॉ. मनीष शर्मा आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे समय-समय पर जटिल आपरेशनों को सफल करके अपनी कार्यकुशलता का पचिय देते रहते हैं। डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि चिकित्सा के पेशेे में हमेशा बेहतर रिजल्ट देना ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। डॉ. मनीष शर्मा को ब्रह्मशक्ति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अन्य चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों, व शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी। हरियाणा गौरव अवार्ड पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री कविता जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने भी ब्रह्मशक्ति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड मिलने पर बधाई दी।
