बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
सांखौल स्थित गोउपचार केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में जजमान के रूप में आर्दश नगर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान प्रदीप जून व महासचिव आरके दलाल उपस्थित रहे। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से शिक्षाविद् अंजु अग्रवाल ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ के पश्चात प्रदीप जून ने कहा कि इस संसार में सबसे बड़ी सेवा जीव सेवा है। उसमें भी दर्द पीड़ा से कराहते बेसहारा जीव की सेवा सबसे पुण्य का कार्य है। मनुष्य तो अपना दर्द बोलकर भी बता सकता है परन्तु बेचारे मूक प्राणी पीड़ा होने पर अपना दर्द नहीं बता सकते। बहादुरगढ़ की गौधन सेवा समिति ने दर्द से कराहते इन बेसहारा जीवों की पीड़ा को समझा व इनके उपचार के लिए केन्द्र बनवाये। जून ने कहा कि कोई भी सेवा कार्य समाज से सहयोग के बिना नहीं चल सकता। इस लिए हम सभी को इस सेवा कार्य में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग करना चाहिए। आरके दलाल ने कहा कि गौधन सेवा समिति ने घायल व बेसहारा जीवों के लिए उपचार केन्द्र बनाकर समाज के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है। हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए यह गर्व कि बात है। हम सभी यह कह सकते है हमारे क्षेत्र में अब कोई भी बेसहारा जीव उपचार के अभाव में दम नहीं तोड़ता। इस अवसर पर गौधन सेवा समिति के सोनू बंसल, सुदामा तायल, नरेश सिंघल, सत्ते, प. अमित मिश्रा, सुनील छिल्लर सहित अनेक गोसेवक उपस्थित रहे।
