बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के नया गांव रोड़ स्थित सेठ रामअवतार गोयल गौ एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में जजमान के रूप में जसौर खेड़ी से पूर्व ब्लाक पार्षद संत कुमार उपस्थित रहे। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से सुदामा तायल ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ के पश्चात संत कुमार ने गाय को हरा चारा खिलाकर अपनी बेटी सिमरन का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि हमे अपना व बच्चों का जन्मदिन गोवंश को हरा चारा खिलाकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। घायल, बीमार बेसहारा गोंवश व अन्य जीवों की सेवा सबसे पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर सुदामा तायल, सुशील राठी, प. अमित मिश्रा, राजेन्द्र जांगड़ा, सोनू बंसल, नरेश सिंघल, निर्मला, पंकज, रायल देशवाल सहित अनक गोसेवक उपस्थित रहे।
