बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के वार्ड नंबर-27 के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को झज्जर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पोषण सप्ताह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी गर्भवती महिलाओं के अलावा बच्चों व किशोरियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने शिरकत की, जबकि इसकी अध्यक्षता मोर्चा की झज्जर जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने की। पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति प्रेरित किया गया। साथ में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को उनके कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं को कार्यक्रम संयोजक डा. नीना सतपाल राठी की ओर से गूंद के लड्डू, फल-फू्रट व अन्य पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन व मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के अलावा बच्चों व किशोरियों में कुपोषण को दूर करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया गया। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में सुमित्रा चौहान ने कहा कि कि जब गर्भवती महिला स्वस्थ होंगी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा और स्वस्थ देश का निर्माण भी होगा। उन्होंने कहा कि शरीर का सही संतुलन बनाये रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खजिन और विटामिन समेत सभी पोषक तत्वों को एक संतुलित मात्रा में ग्रहण करना जरूरी है। गर्भवती महिलाएं हरी व पत्तेदार सब्जियां भी खूब खायें और दूध व फल भी लेते रहें। समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें ताकि वे स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन से बच्चों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और उनका मस्तिष्क भी तेज होता है। उन्होंने पोषण अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेंने के लिए प्रेरित किया ताकि समय-समय पर महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके। मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का एक ही सपना है कि हर देश व प्रदेश का हर बच्चा स्वस्थ हों, ताकि देश समृद्ध बनें। बच्चा स्वस्थ होगा तभी हमारा भविष्य भी समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार खाने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और बीमारियों से भी दूर रहने में इससे सहायता मिलती है। अच्छा पोषण शरीर के सभी अंगों को हमेशा बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि न्यूट्रिशन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके अभाव में हम अनेक रोगों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अच्छा पोषण शरीर के सभी अंगों को हमेशा बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही आपकी बेटी-हमारी बेटी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को बताया और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम दौरान जहां गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए गूंद के लड्डू व फल-फू्रट व अन्य पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम दौरान कोरोना से बचाव को लेकर हर उचित सावधानियां बरतने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पूजा, प्रियंका, सोनिया, नेहा, ममता, ईरलावती, पूजा, श्वेता गुप्ता, सपना, शबी, सुमन, रोली, संगीता, रीमा, रशिका, शालू, शीलावती, पूजा, रूबी, उपासना, नीता, मोनिका समेत कई अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।

