बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इंडियन नेशनल लोकदल की हांसी में आयोजित जन अधिकार रैली में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी 500 गाडियों के काफिले में हजारों कार्यकताओं के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ता इनेलो पार्टी जिंदाबाद, चौ.ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद व चौ.अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के जयकारे लगाते हुए रैली में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो की हांसी रैली एक ऐतिहासिक रैली साबित हुई है। अपने प्रिय नेता इनेलो सुप्रीमो चौ.ओमप्रकाश चौटाला के विचार सुनने लाखों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर से इनेलो सरकार को याद कर रही है और आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता इनेलो को भारी मतों से जीता कर सत्ता में भेजेगी। वहीं, प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार से लोग परेशान है, क्योंकि पूर्व में चुनाव के समय जो लुभावने वायदे भाजपा ने किए उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। जिससे जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी है। राठी ने भारी संख्या में उनके साथ रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद किया।
