बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इण्डियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने विश्वास जताते हुए कर्मबीर राठी को फिर से झज्जर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला, नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आभार जताते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में तथा नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला जनता की समस्याओं व मांगों को लगातार विधानसभा में उठाकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है। कर्मबीर राठी के दुसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बहादुरगढ़ कार्यालय में पहुंचकर कर्मबीर राठी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया व नियुक्ति पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष कर्मबीर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूती की तरफ ले जाएंगे और इनेलो बसपा गठबंधन सुशासन की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसेईमानदारी व मेहनत से निभाएंगे व कार्यकर्ताओं संग पार्टी व संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करके 2019 में इनेलो व बसपा गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेंगे। कर्मबीर ने कहा कि प्रत्येक हलके में जाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगें, ताकि पार्टी और मजबूत हो सके।
स्वागत उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोकलुभावने वादे दिखाकर सत्ता हथियाने का काम किया। सत्ता मिलते ही भाजपा ने भी कांग्रेस सरकार की तरह गलत फैसलों व जनविरोधी नीतियों को लागू करके प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का ही काम किया है। भाजपा व कांग्रेस से परेशान हरियाणा प्रदेश की जनता अपनी वोट की ताकत से 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सभी सीटे जीतने के साथ साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने का जनादेश देने का काम करेगी। कर्मबीर राठी ने कहा कि प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर,श्रमिक सहित आमजन की भलाई का काम किया जाएगा तथा प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन जगबीर सिंह, सूबेदार हिम्मत सिंह ,सूबेदार सत्यव्रत सिंह ,सूबेदार सतबीर सिंह ,सूबेदार जय भगवान, सूबेदार कौशिक ,पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, पार्षद प्रवीण छिल्लर, पंडित अतर सिंह, पूर्व पार्षद रोशन मलिक ,पूर्व पार्षद राजेश तंवर ,पूर्व प्रधान कोलासी करतार सिंह, रितेश छिकारा ,संजीव मलिक, मोनू राठी, हरदीप छिकारा, जगबीर रूहिल, भीम मांडोठी,अमित राठी, सिद्वार्थ कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनिययुक्त जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी का फूलमालाओं से स्वागत कर नियुक्ति पर बधाई दी।
