बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हडताल पर बैठे हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को आज पूर्व विधायक व वरिष्ठ इनेलो नेता नफे सिंह राठी ने समर्थन दिया। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है बल्कि अपनी दमनकारी नीतियों से उनके हकों को दबाने का काम कर रही है। सरकार को चाहिए कि वो कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र माने और उन्हें हर संभव मदद करे। ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। राठी ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर समेत हरेक वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते परेशानियों का सामना कर रहा है। कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ अपनी लडाई लड रहे है। साथ ही हडताल के कारण आम जनता को भी परेशानियों का सामना उठाना पड रहा है। इसलिए सरकार को अपनी हठधर्मिता छोडते हुए शीघ्र इस मामले का हल निकालना चाहिए। राठी ने कहा कि उन्होंने सदा गरीब, मजदूर व कर्मचारियों की मदद की है और भविष्य में भी वह कर्मचारियों की हकों के लिए उनके साथ खडे है। इस मौके पर अशोक परनाला, जगबीर, पार्षद रमन यादव, काली प्रधान आदि भी उनके साथ रहे।
