बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पिछले कई दिनों से चल रही रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने अपना समर्थन दिया। बृहस्पतिवार को शहर में रोडवेज कर्मियों के अलावा बिजली निगम व अन्य यूनियनों के सहयोग से निकाले गए जुलूस प्रदर्शन को डा. नीना सतपाल राठी ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। जुलुस की अगुवाई करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि उक्त सरकार इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित होकर रह गई है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी करने पर तुली है तो वहीं कर्मचारियों पर हठधर्मिता दिखाते हुए दमनकारी नीति अपनाते हुए उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। आज देश व प्रदेश में स्थिति यह है सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान है और जल्द
ही चुनाव की बाट जो रहे हैं, ताकि इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके और सभी का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार बना सके।
डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार न तो किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है और न ही गरीब, व्यापारी, आमजन व कर्मचारियों के लिए। हर वर्ग के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन सत्ता मिलने के बाद उनकी सुध तक नहीं ली जा रह। बल्कि उनके रोजगार छीनने का कार्य कर रही है। विभागों का निजीकरण कर मनमानी करने पर तुली है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के प्रति तानाशाही व दमनकारी कार्रवाई किए जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरकार नीजिकरण की नीति को वापस लें। यही नहीं हड़ताल के दौरान जितने भी कर्मचारी निलंबित किए गए हैं उन्हें तुरंत बहाल करें। तानाशाही, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले, सरकार द्वारा कर्मचारियों पर एस्मा जैसा कानून थौंपकर केस दर्ज करना भाजपा सरकार के असली चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी मांगों का स्थायी समाधान संतोषजनक तरीके से निकाले न कि दमनकारी नीति अपनाकर उनकी आवाज को दबाने का काम करें। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, झूठे वायदों से हर वर्ग के लोग परेशान है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों व आम लोगों से लंबे चौड़े वायदे किए थे लेकिन उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। बल्कि यह सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को चुनाव में कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं और कांग्रेस जो कि सभी वर्गों का ध्यान रखने वाली पार्टी है उसे सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में न केवल देश-प्रदेश में विकास हुआ बल्कि सभी के हितों को लेकर कार्य करते हुए नीतियां बनाई थी। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन के दौरान महिला कांग्रेस
से जुड़ी भावना, प्रकाशी, ललित के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रही।
–फोटो कैप्शन : शहर में किए गए प्रदर्शन के दौरान हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डा. नीना सतपाल राठी।