बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने लाईनपार क्षेत्र में वार्ड नम्बर 1 में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों की बीच पहुंचे बिजेन्द्र दलाल का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने फूलमालाओं और पगड़ी से बिजेन्द्र दलाल का स्वागत किया। बिजेन्द्र दलाल के सामने वार्ड के लोगों ने अपनी समस्यायें भी रखी। लोगों ने बिजेन्द्र दलाल के सामने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री है और इस बात पर पूरे प्रदेश को गर्व भी है। उन्होनंे कहा कि ये पहली सरकार है जो बिना वोट बैंक की परवाह किये सबका साथ सबका विकास कर रही है। लोगों ने बिजेन्द्र दलाल को वार्ड नम्बर 1 में स्ट्रीट लाईटों की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी रखी। बिजेन्द्र दलाल ने भी नगर परिषद के अधिकारियों को वार्ड में दीपावली से पहले स्ट्रीट लाईटों की पूरी व्यवस्था करने की हिदायत भी दी। वार्ड के लोगों ने बिजेन्द्र दलाल का साथ देने का वादा भी किया। लोगों ने कहा कि बिजेन्द्र दलाल सही मायनों वो व्यक्ति हैं जो लोगों के कल्याण और अपनी पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित है। लोगों से बात करते हुये बिजेन्द्र दलाल ने भी सरकार के चार साल के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। बिजेन्द्र दलाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीब के घर में गैस सिलेन्डर पहुंचाने का काम किया। महिलाओं को स्वावलम्बी और सशक्त बनाने का काम किया है। युवाओं को कौशल विकास योजना के माध्यम से निखारा जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिये लोन भी आसानी से उपलब्ध करवाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जिसने बिना सिफारिश के ने केवल एचसीएस की भर्तियां की बल्कि आज ऐसी व्यवस्था कर दी है कि बिना सिफारिश के नौकरियां मिल रही है। सरकार कार्यालयों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये ऑनलाईन व्यवस्था शुरू की गई। बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि पहली नवम्बर से बुजुर्गो को 2000 रूप्ये सम्मान स्वरूप पेंशन भी मिलने लगेगी। किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य भी लागत से डेढ गुना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में भाजपा सरकार ने साफ नीयत से सही विकास किया है। लोगों ने भी बिजेन्द्र दलाल की बातों से सहमति जताते हुये लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने का वादा भी किया। इस मौके पर अटल मंडल के अध्यक्ष विजय शेखावत, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप मलिक, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय तंवर, एस सी मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाष, सोनू, सुरेन्द्र दलाल और दीपक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
