बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के विहार कालोनी, निजामपुर रोड़ पर माया विहार वेलफेयर विकास समिति द्वारा तीन दिवसीय धरना दिया गया। पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि जनहित की मांगो के लिए बीते हर रविवार को कालोनी वाइज जो धरने दिए गए उनसे प्रेरित होकर खुद कालोनीवासियों ने भी इन मांगो के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी है।
मायाविहार कालोनीवासियों ने उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति की जनहित की मांगो को लेकर तीन दिवसीय धरना दिया गया। जिसको उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि माया विहार वेलफेयर विकास समिति की मुख्य मांगे समस्त 27 अवैध कालोनी को बैठकर मुलभुत सुविधा मुहैया करवाई जाये। माया विहार कालोनी की मेन सड़क की मरम्मत बस साईट दीवार स्पोर्टिंग करवाई जाये। पीने के पानी की लाइन का अधूरा कार्य पूरा करवाया जाये। सीवर व गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाये। बिजली पोल में हाईटेन्शन तार हटाने बिजली आपूर्ति सिड्यूल में करवाना राइडिंग तथा बिजली बिल समय पर मुहैया करवाना। स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए तथा पुराणी लगी हुई मेन्टेन्स करवाई जाए, असामाजिक गतिविधियों पर रोक के लिए पीसीआर गस्त की व्यवस्था की जाये। सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त करवाना कूड़े की गाड़ी तथा कूड़ेदान की व्यवस्था। शिक्षा व बच्चो के लिए खेलकूद की जगह का प्रबंधन। राशन कार्ड बोर्ड पहचान पत्र सरलीकरण से बनवाना। बिना उजाड़ के खाली जमीन से पूर्ण उत्तरी बाईपास का निर्माण कर विकसित उत्तरी लाइन पार का निर्माण। लाइन पार से संबंधित सभी रेलवे फाटक बंद कर अंडरपास का निर्माण करवाया जाये आदि मांगे थी। सतीश छिकारा ने कहा कि समिति की ये सभी मांगे जायज है इनको सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
इस मौके पर संस्थापक राष्ट्रीय प्रवासी मंत्र कृष्ण वीर सिंह राठौर, किन्नर समाज राष्ट्रीय गुरु धर्म गिरी महाराज, मोहन दुबे, सुनील कुमार पांडे, चैन सागर, संतोष गुरु, पार्वती, लैला, ज्योति, अन्नू, चांदनी, निशा, सते, चमनगिरि महाराज, सुधीर, ऋषिकेश महाराज, सुनील अहलावत, दीपू, प्रीतम आदि समेत माया विहार वेलफेर विकास समिति को राष्ट्रीय प्रवासी मंच एवं पूर्वांचल परिवार और समस्त कालोनी के निवासी ने भी अपना समर्थन दिया।
फोटो कैप्शन : धरने पर बैठे लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण उत्तरी बाईपास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश छिकारा।


