बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पुराने कोर्ट परिसर के नजदीक महेंद्रानाथ नवयुवक कीर्तन मंडल महाबीर पार्क की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें हजारों की संख्या में कॉलोनीवासी व श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भजन मंडली से जुड़े कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा गुणगान किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव एवं वरिष्ठ नेता सतपाल राठी ने तौर पर शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में जहां मत्था टेका वहीं आरती व पूजा अर्चना करते हुए सभी के स्वस्थ, समृद्ध जीवन की कामना की। साथ में लोगों से समाज से बुराईयों को जड़ से दूर करने व बच्चियों व महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने का आह्वान भी किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महेंद्रानाथ नवयुवक कीर्तन मंडल की ओर से भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी का महोत्सव में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया। सतपाल राठी ने अपनी नेक कमाई से आयोजकों को 21 हजार रुपये व भजन मंडली से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए 1100 रुपये भी दिए। महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को संबोधित करते हुए सतपाल राठी ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा करने से हमारे सब संकट दूर होते हैं। हमें धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकत सोच भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम, प्यार ओर भाईचारा बढ़ता है। अत: हम सभी को बिना कोई भेदभाव कर धार्मिक कार्यों का आयोजन करने के साथ साथ आगे बढक़र भाग लेना चाहिए। राठी ने कहा कि इस जगत में मां की महिमा अपरंपार है। मां के प्यार, त्याग की कोई तुलना नहीं की जा सकती और जब इस अनमोल रूप में दैविक शक्ति का वास हो जाए तो ममता के साथ-साथ आशीष स्नेह प्राप्त करके मनुष्य का जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने पंडाल में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक हों। साथ में कहा कि नवरात्रों में जहां छोटी-छोटी बच्चियों को मां का रूप मानकर उन्हें पूजा जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है वहीं इन्ही छोटी बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में हमारी इस संकुचित विचाराधारा को बदलना होगा। समाज को नई दिशा देने, बच्चियों व महिलाओं को सुरक्षित माहौल व सम्मान देने के लिए समाज के सभी लोगों को जागरूक होना होगा। सतपाल राठी ने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ होने वाली दंरिदगी समाज के पतन का भी बनती है। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की तरह ही अन्य बच्चों का भी पूरा मान-सम्मान करें। उनके साथ किसी तरह का कोई गलत कार्य न करें बल्कि बच्चों को आगे बढऩे व उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए प्रेरित करें। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन असलम खान, रोहतास मलिक, नवीन, शंकर मिश्रा, बलराज, सुशील पाठक, नवीन झा, लक्ष्मण समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
-फोटो कैप्शन : दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी।
