बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम में 18 अक्टूबर को अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर देवेन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का 64 वां जन्मदिन आश्रम में हवन यज्ञ,भजन कीर्तन के माध्यम से धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दे की वेदांत आश्रम में 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत संगीतमय में श्रीरामचरितमानस कथा भी चल रही है जिसका समापन भी 18 अक्टूबर को विधिवत रूप से होगा। वेदांत आश्रम में 18 अक्टूबर को गुरुकुल व अन्य 501 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर हवन यज्ञ चलता रहेगा, जिसमें देश भर से आने वाले श्रद्धालुजन आहुति डालकर महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानन्द गिरि जी महाराज की लंबी आयु की कामना करेंगे। सुबह 11 बजे भजन संकीर्तन शुरू होगा व दोपहर 12 से 1 बजे तक महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का जन्मदिन भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके उपरांत 1 बजे भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा जो कि भगवान श्री राम की इच्छा तक चलेगा रहेगा। बता दे कि 18 अक्टूबर को वेदांत आश्रम में होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से श्रद्धालुगण वेदांत आश्रम में पहुंचकर स्वामी देवेन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का अभिनंदन करके 64 वां जन्मदिन धूमधाम तरीके से मनाएंगे। 18 अक्टूबर को होने वाले संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरि जी महाराज रोहतक वाले करेंगे।
फोटो कैप्शन:- महामंडलेश्वर देवेन्द्रानन्द गिरि महाराज
