बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के दुर्गा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अटल मण्डल भाजपा अध्यक्ष विजय शेखावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा सेवा समिति द्वारा किया गया। भाजपा नेता विजय शेखावत का कार्यक्रम में पहुँचने पर फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। उन्होंने माता रानी की ज्योत प्रज्वलित करके माता रानी की आरती की। भक्तों ने दुर्गा मां की पूजा की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रो में हर वर्ष की भांति दुर्गा-पूजा महोत्स्व धूमधाम से किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से माता का भव्य पांडाल बनाया गया। पांडाल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई, जबकि प्रतिमा के ठीक सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक मंच बनाया गया।
धार्मिक कार्यो से बढ़ता है भाईचारा : विजय शेखावत
धार्मिक समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अटल मण्डल भाजपा अध्यक्ष विजय शेखावत ने कहा कि इस जगत में माँ की महिमा अपरंपार है। माँ के प्यार की, त्याग की कोई तुलना नहीं की जा सकती और जब इस अनमोल रूप में दैविक शक्ति का वास हो जाए तो ममता के साथ-साथ आशीष स्नेह प्राप्त करके मनुष्य का जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम, प्यार और भाईचारा बढ़ता है। इसलिए हम सभी को बिना कोई भेदभाव कर धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। दुर्गा मां के आशीर्वाद से सबका भला होगा। उन्होंने कहा कि आजकल शहर में कई तरह के लोग असुरी शक्तियां अपना शहर का विकास की बजाय विनाश की राह पर धकेलना चाह रहे हैं लेकिन दुर्गा मां ऐसी असुरी शक्तियों का अंत करके शहर को एक नई दिशा देंगी। उन्होंने सभी शहरवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गा मां की पूजा बड़े ध्यान से करें। मां ही सबको भला करेंगी। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अनिल कुमार, जियालाल, सतीश, जय प्रकाश, आकाश, मोहित आदि मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन : दुर्गा पूजा सेवा समिति पदाधिकारियों द्वारा अटल मण्डल भाजपा अध्यक्ष विजय शेखावत का फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए।