बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बढ़ती महंगाई की मार व पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से परेशान होकर कांग्रेस के भारत बंद का असर सोमवार को बहादुरगढ़ में पूरा देखने को मिला। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज व वरिष्ठ उप प्रधान डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में महिलाओं व अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर सडक़ों पर उतरते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किया। यही नहीं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर नारेबाजी करते हुुए लाल चौक के बीचोंबीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।
भारत बंद व विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए सरकार के खिलाफ अपना कड़ा रोष जताया। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हर रोज पेट्रोल-डीजल व आम जरूरतों की चीजों में बेहताशी वृद्धि हो रही है। इससे गरीब व आमजन को घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई की मार से परेशान होकर महिलाओं को सडक़ों पर इस संकल्प के साथ उतरना पड़ा है कि अब भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है और आगामी चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर करके ही वे दम लेंगी। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गृहणियों पर पड़ी है। हर
जरूरत की चीजों के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल हो रही है। ऐसे में इस जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज व वरिष्ठ उप प्रधान डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आज प्रदेश की जनता सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब घरेलू महिलाओं को भारी संख्या में सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ती महंगाई के चलते विरोध स्वरूप महिलाओं का सडक़ों पर उतरना इस बात का संकेत है कि अब भाजपा का देश व प्रदेश से सूपड़ा साफ होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग इस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व झूठे वायदों व जुमलों से परेशान हो चुका है। इसलिए देश व प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में सभी वर्गों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और बढ़ती महंगाई पर रोक लगेगी। कांग्रेस के भारत बंद के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शन में भावना, संतोष, कमलेश, शांति, निर्मला, बीरमती, कांता, भानमति, रविता, सावित्री, सुमन, सुदेश, कांता, राकेश, चंद्रकला के अलावा असलम खान, सतपाल राठी, राहुल, मोंटी, प्रदीप, रोहतास मलिक, राजू नागपाल, संजय मोर, प्रमोद अहलावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में मोर्चा संभाला। डा. नीना सतपाल राठी ने भारत बंद में ्रपूण्र सहयोग देने पर दुकानदारों, व्यवसायियों का आभार जताया।
-फोटो कैप्शन 1: कांग्रेस की वरिष्ठ उप प्रधान डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य।
-फोटो कैप्शन 2: शहर के लाल चौक पर महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं व अन्य।

