बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बेसहारा जीवों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 9, जाखौदा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय नि:शुल्क पशु अस्पताल का निर्माण कार्य आरम्भ हो चुका है। इस पशु अस्पताल का निर्माण कार्य गौधन सेवा समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि गौधन सेवा समिति पिछले कई वर्षों से क्षेत्र मेंं बेसहारा घायल गौवंश व अन्य सभी प्रकार के बेसहारा जीवों का नि:शुल्क उपचार कर रही है। समिति द्वारा सांखौल व नया गांव रोड पर बेसहारा घायल जीवों के उपचार के लिए दो केन्द्र चलाए जा रहे है। समिति की सोच है कि बहादुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र में कोई भी बेसहारा जीव उपचार के अभाव में दम ना तोड़े। अपनी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गौधन सेवा समिति ने जाखौदा में एलएनटी कंपनी के साथ क्षेत्र के जीवप्रेमियों के सहयोग से पशु अस्पताल बनाने के लिए जमीन ली। अब समिति ने जीवप्रेमियों के सहयोग से इस जमीन पर विश्वस्तरीय पशु अस्पताल का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया। गौधन सेवा समिति अध्यक्ष रमेश राठी ने बताया कि बेसहारा जीवों के लिए बनने वाले यह पशु चिकित्सालय अत्याधुनिक मशीनों से युक्त होगा। इस पशु चिकित्सालय में गंभीर घायल जीवों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त आईसीयू वार्ड भी बनाया जाएगा। इस उपचार केन्द्र में अपंग व लाचार जीवों के लिए विशेष खुले-हवादार शैडों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। समिति अध्यक्ष रमेश राठी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे जीव सेवा के इस पुण्य कार्य में दिल खोलकर सहयोग करें ताकि क्षेत्र में कोई भी बेसहारा जीव उपचार के अभाव में ना मरे। राठी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बेसहारा पशु अस्पताल के लिए सभी दिल खोलकर सहयोग करें। यह सहयोग सहयोग राशि के साथ-साथ निर्माण सामग्री के रूप में भी हो सकता है। जो भी जीवप्रेमी इस पुण्य के काम में सहयोग करना चाहे तो वह इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकता है, 9315151529, 94़16518960, 9813675601

घायल बेसहारा जीवों के उपचार में मील का पत्थर साबित होगा विश्वस्तरीय नि:शुल्क पशु अस्पताल, गौधन सेवा समिति ने निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की
-
Next
बढ़ती महंगाई को लेकर घरेलू महिलाएं व कांग्रेस कार्यकर्ता उतरी सडक़ों पर, फूंका पीएम मोदी का पुतला -प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज व वरिष्ठ उप प्रधान डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में हुआ विरोध प्रदर्शन -बढ़ती महंगाई की मार के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद को सफल बनाने पर दुकानदारों व आमजन का जताया आभार