बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के पूर्व विधायक कार्यालय में एनएसयूआई व कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून को
जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल व सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यकाल में बहादुरगढ़ हलका विकास की ओर तेज गति से अग्रसर था मगर जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से हलका विकास के मामले में पिछड़ गया है। सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कार्यकर्ताओं का केक खिलाकर मुंह मिठा कराते हुए कहा जनता भाजपा के कुशासन से तग आ चुकी है और 2019 में कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बनाने का मन बना चुकी है। सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब विकास कार्य में पिछड़ चुके बहादुरगढ़ हलके का तेज गति से विकास करवाकर जनता को सुविधाएं प्रदान करने का काम किया जाएगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रविंद्र जून ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को हर साल हरियाणा में लाखों रोजगार देने का वादा करने का वादा किया था मगर भाजपा ने सत्ता हाथ लगते ही युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हे बेरोजगार करने का काम किया है। मुख्तयारे
दलाल, संजय पहलवान, सीटू बराही, श्याम कानोंदा,नवीन बराही, राजू
टांडाहेड़ी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रविंद्र जून, कृष्ण सिंह सैनी, मनोज
काजला,धर्मपाल जून, चतर सिंह खत्री, भगत सिंह जून, अनिकेत जोगी,हरफूल हुड्डा, नीरज जून, मंजीत दहिया, विजय नया गांव, एनएसयूआई उपाध्यक्ष रोबिन जून, कालेज प्रधान संदीप दहिया, कालेज उप प्रधान साहिल सौलधा, नीरज दलाल, अमित वत्स सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून को
जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
फोटो कैप्शन 1:- केक काटकर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून का जन्मदिन मनाते हुए कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता।
