बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जाखौदा में निर्माणाधीन गौ एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को एक विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पौधारोपण का यह कार्यक्रम रविवार 15 जुलाई को सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए इस केन्द्र की संचालन समिति गौधन सेवा समिति के प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि जाखौदा में एलएनटी कंपनी के साथ में बन रहे गौ एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को शहर की सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मिलकर पौधारोपण करेेंगे। समिति प्रवक्ता ने शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों एवं पर्यावरण प्रमियों से आग्रह किया कि वे सभी रविवार सुबह समय पर पहुंचकर अपने-अपने हाथों से एक पौधा लगाकर पुण्य कमायें। पौधारोपण के पश्चात विधिवत रूप से हवन यज्ञ भी करवाया जाएगा।
