बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
आगामी 21 जुलाई को नरवाना की कपास मंडी में कांग्रेस के
मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में बदलाव रैली का आयोजन
किया जा रहा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए किसान कांग्रेस के
जिलाध्यक्ष दीपक देसवाल भी जी-जान से जुटे हुए हैं। इसी के चलते युवा
नेता दीपक ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग
लेने का आह्वान किया।
शनिवार को युवा कांग्रेसी नेता दीपक देसवाल ने गांव दुल्हेड़ा, डाबोदा,
सिलोठी, छुड़ानी, मातन, खरमाण, खेड़का
सहित अनेक गांवों का दौरा कर लोगों को रैली का न्यौता दिया। इस मौके पर
दीपक देसवाल ने कहा कि रणदीप सिंह
सुरजेवाला की यह रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी, जो अब तक हुई सभी रैलियों के
रिकॉर्ड तोडऩे का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय आ चुका है,
क्योंकि रणदीप सुरजेवाला ही ऐसे नेता है जो सभी को अपने साथ लेकर चलने
में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला भी प्रदेश की
जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की
सरकार से जनता बुरी तरह से परेशान हो चुकी है और पूरी तरह बदलाव का मन
बना चुकी है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार
व महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। प्रदेश में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो
भाजपा सरकार के कुशासन से दुखी न हो। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा
बड़े-बड़े दावे करती थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपना कोई
भी वायदा पूरा नहीं किया। जिसके चलते जनता में भाजपा सरकार के प्रति खासा
रोष है। युवा नेता देसवाल ने लोगों से आह्वान किया कि 21 जुलाई को नरवाना
में होने वाली इस बदलाव रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली
को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इस रैली से भाजपा
सरकार की नींव हिल जाएगी और भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस रैली के बाद प्रदेश में बदलाव की ऐसी लहर उठेगी कि प्रदेश में होने वाले
विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा और प्रदेश
में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर उनके साथ हवा
सिंह, जयप्रकाश, बल्लू, भोलू, ओमपाल, टैणी, ललित सहित अनेक कार्यकर्ता
मौजूद रहेे।

