बहादंरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ में शिक्षाविद् एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल द्वारा एक योगशाला का आयोजन किया गया। योगाचार्य अंजू अग्रवाल द्वारा छात्राओं को योग के महत्व के विषय में बताया गया और उन्हें योग भी कराया गया। उन्हें यह बताया गया कि योग करने से क्या लाभ है योग करने से शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ चुस्ती और फुर्ती बनी रहती है, शरीर निरोगी रहता है। प्राणायाम का प्रतिदिन अभ्यास करन से मन शांत एवं प्रसन्नचित्त रहता है, बुद्धि दिन-प्रतिदिन प्रखर बनती है। ऊँ का उच्चारण एवं प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप से हमारे सकारात्मक सोच वृद्धि होती है, हम जो भी काम करते उसे दिनप्रतिदिन कुशलता बढ़ती जाती है। अपने तन मन को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आवश्यक टिप्स भी छात्राओ ंको दिए गए मिस इटली दरिया को शेयर जो इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित थी। मिस इटली दरिया को शेयर जो इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थी एवं प्रधानाचार्य तारावंती जून ने भी कहा कि योगाचार्य अंजू अग्रवाल के निर्देशन में योग क्रियाएं उल्लेखनीय है। शिक्षाविद एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल योग के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए काफी समय स ेप्रयासरत हैं। योगाचार्य अंजू अग्रवाल नि:शुल्क महिला योग कक्षा का भी नियमित संचालन करती हैं। योगाचार्य अंजू अग्रवाल को अभी हाल में ही दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं नमो गंगे द्वारा ग्रैंडमास्टर ऑफ योगा कंटेस्ट में विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। अंत मे ंमिस इटली दरियाकोशेर ने योगाचार्य अंजू अग्रवाल द्वारा नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
