बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
खेल और पर्यावरण स्वच्छता के मामले में हरियाणा सरकार सराहनीय काम कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल और खिलाडि़यों के लिये न केवल ईनामी राशि में बढ़ोतरी की बल्कि उनके जीवन को सुरक्षित करने का काम भी किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने शहर के लाईनपार क्षेत्र में लोगों के बीच संवाद के दौरान ये बात कही है। दरअसल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाईनपार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के लिये कार्यक्रम रखा था। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने भी सैंकड़ों लोगों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार फिट इंडिया, पर्यावरण और योग पर फोकस किया है। अपने जज्बे से अपनी और समाज की तकदीर बदलने वाले लोगों को भी सैल्यूट किया है। प्रधानमंत्री के विजन और भावनाओं को सुनकर लोगों ने खुले मन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने लोगों से मन की बात में रखे गये विषयों पर संवाद भी किया। लोगों ने बताया कि देश, समाज और समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिये जरूरी है कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, खुश रहे और प्रकृति के साथ सदभाव रखते हुये शांति से जीवन यापन करे। लोगों ने कहा कि फिट इंडिया कैम्पेन से लोगों में फिटनेश को लेकर जागरूकता आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी प्रदेश में स्वच्छता की अलख जगाने का काम किया। लोगों की सेहत सुधारने के प्रयास भी बेहतरीन हुये हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने भी कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता संदेश से प्रेरित होकर ही आज युवाओं ने अपनी टोलियां बनाकर स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बहादुरगढ़ की क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के जरिये युवाओं ने अपने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण को हरा भरा रखने में अपनी जी जान लगा दी है। समाज को अद्भुत संदेश देने वाले युवाओं को दलाल ने सैल्यूट भी किया है। दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खेल और खिलाडि़यों के लिये भी पूरे देश में सबसे ज्यादा ईनामी राशि रखी है।हरियाणा की खेल पॉलिसी का ही असर है कि कॉमनवेल्थ खेलों में म्हारे 22 खिलाडि़यों ने पदक हासिल किये। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा सरकार ने 309 व्यायामशालायें बनवाई है जिनमें हर वर्ग के लोग योग कर खुद को स्वस्थ रखने में जुटे हुये हैं। स्कूलों से ही खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिये सरकारी स्कूलों में 9 से 14 साल के बच्चों के लिये 525 खेल नर्सरियां खोली जा चुकी है। एक करोड़ी कुश्ती और कबड्डी के आयोजन की शुरूवात भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करवाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा के उत्थान के लिये लगातार काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश शेखावत, गोपाल शेखावत, भाजपा मंडल महामंत्री विजय शेखावत, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल सरोहा, मणि गुप्ता, मंडल सचिव सतीश सेन,संदीप पाराशर, जय भगवान, मीडिया प्रभारी सतबीर चौहान, संदीप दहिया, संदीप गुलिया,डॉक्टर ललन, डॉक्टर आर के श्रीवास्तव, प्रवेश मिततल, विरेन्द्र दलाल, बिजेन्द्र,विनोद, सुमन ,कामनी और अनिल के साथ सैंकड़ों लोग भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शनः- प्रधानमंत्री के मन की बात को लोगों के साथ सुनते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल।