बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कनार्टक चुनाव में प्रजातंत्र का गला घोंटने और जनादेश का अपमान करने की भाजपा की कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध स्वरूप बैंगलुरू विधानसभा के बाहर हो रहे धरने-प्रदर्शन में हरियाणा से भी काफी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग
लेकर प्रजातंत्र को बचाने की आवाज बुलंद की। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद डॉ.. नीना सतपाल राठी ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत की है।
बैंगलुरू रवाना होने से पहले बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में डॉ.. नीना सतपाल राठी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा धनबल व बाहुबल के हथकंडे अपनाकर प्रजातंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही है। यह स्वच्छ राजनीति के लिए ठीक नहीं है। जनादेश का सम्मान करने की बजाए अपमान करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में सरकार के इस गलत रवैये को लेकर रोष पनपा हुआ है। डा. नीना ने कहा कि हमें संविधान की रक्षा करने व प्रजातंत्र को बचाने के लिए हर लड़ाई को लडऩे के लिए तैयार रहना होगा। भाजपा सरकार हठधर्मिता को अपना रही है जिससे आज समाज के हर वर्ग में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वायदे लोगों से किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रदेश व केंद्र की सरकार केवल जुमलों तक सीमित होकर रह गई है। आज किसान, कर्मचारी, व्यापारी, युवा व हर वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुका है। भाजपा मूल समस्याओं व मुद्दों से ध्यान भटकाकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जब सेे भाजपा की सरकार बनी है तभी से देश-प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। छोटी-छोटी बच्चियों, बेटियों व महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में सरकार फेल हो रही है। अपराधियों का बोलबाला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ.. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार गलत हडकंड़े अपना रही है। जिससे अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है और सभी एकजुट होकर सरकार की हठधर्मिता को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो गया है और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना चाहते हैं। भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है और सदा रहेगा। हमें प्रजातंत्र को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ धरने-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस से भावना के अलावा ओमप्रकाश प्रधान, अयूब खान सहरावत, सतपाल राठी समेत कई अन्य भी साथ रहे।
-फोटो कैप्शन: कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध स्वरूप धरने-प्रदर्शन में भाग लेते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डॉ. नीना सतपाल राठी व अन्य।
