बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को ऐतिहासिक व बंपर बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताएं जुटी हुई है। बहादुरगढ़ से 1 हजार महिलाएं तिरंगे रंग की चुनरी में पार्टी प्रदेश महासचिव एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में रैली में शिरकत कर भविष्य की राजनीति तय करेंगी और कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगी। यह कहना है कि महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान का।
वे सोमवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर पार्टी की प्रदेश महासचिव डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर हुई जनसभा में महिलाओं को रैली के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेने का न्यौता देने आई थी। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। देश-प्रदेश में महिला के विरूद्ध बढ़ रही दुष्कर्म, उत्पीडऩ की
घटनाओं पर रोष जताते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित मानने लगी है। कहीं पर भी बाहर निकलने में कतराने लगी है। क्योंकि जो हरियाणा कांग्रेस शासनकाल के दौरान पहले विकास के मामले में नंबर वन था वह अब भाजपा शासनकाल के दौरान रेप की राजधानी बनकर रह गया है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि झज्जर जिले की कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में भाजपा के खिलाफ हो रही जन आक्रोश रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने पार्टी की प्रदेश महासचिव डा. नीना सतपाल राठी द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए उठाई जाने वाली आवाज की प्रशंसा की साथ में उनके कार्यों को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि डा. नीना ने आश्वस्त किया है कि झज्जर जिले से 1 हजार महिलाएं तिरंगी चुनरी के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेगी और वहां अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का काम करेंगी। सुमित्रा चौहान ने कहा कि इस जन आक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस का एक भी नेता खाली नहीं बैठा बल्कि अपने-अपने तरीके से रैली की सफलता के लिए जी-जान से जुटा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली यह रैली देश में ऐतिहासिक होगी और यह रैली भविष्य की राजनीति भी तय करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश से 15 हजार से अधिक महिलाएं रैली में शिरकत करेंगी। उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह गठबंधन बेमेल है। उक्त दोनों दलों ने अपने आप को कमजोर कर दिया। जन आक्रोश रैली के लिए न्यौता देते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि रैली के लिए महिला कार्यकर्ता दिन-रात से जुटी हुई है। झज्जर जिले एक हजार से अधिक महिलाएं इसमें भाग लेकर भाजपा की इस जनविरोधी सरकार को उखाडऩे का काम करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने व उनकी राजनीति व अन्य क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए वे भरसक प्रयास कर रही है और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिले इसको लेकर उनके अधिकारों की लड़ाई लडऩे से वे पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं व महिलाओं को राजनीति में प्राथमिकता देने का काम करेंगे। विधानसभा व लोकसभा की सीटों के लिए भी अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं। 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली की सफलता से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। भारी संख्या में महिलाएं इसमें भाग लेकर राहुल गांधी को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को सबक सिखाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व
में कांग्रेस के साथ आना होगा। उन्होंने पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिस उम्मीद के साथ उन्हें पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है उसमें कभी निराश नहीं होने देंगी। डा. नीना सतपाल राठी ने प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीडऩ पर दुख जताते हुए कहा कि आज छोटी-छोटी बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। सरकार मूक दर्शक बनी हुई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्करों पर लाठियां बांझी जाती है। लेकिन उनको न्याय व हक दिलाने के लिए कोई कदम सरकार नहीं उठा रही। जिससे आज हर वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडक़र फेंकने का काम करेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए डा. नीना ने अपने सभी सहयोगी पार्षदों का भी आभार जताया। इस मौके पर महिला कांग्रेस से आर्गेनाइजेश महासचिव सुधा भारद्वाज, महासचिव डा. अनिता नैन, सीनियर वाइस पे्रसीडेंट एवं प्रेस प्रवक्ता वंदना पोपली, सविता झाड़ली, अंजू डागर, बबीता के अलावा काफी संख्या में महिलाओं के अलावा पार्षद गुरदेव राठी, प्रेम कुमार, शशि कुमार, संदीप, पार्षद प्रतिनिधि वजीर सिंह राठी, समुंद्र सहवाग, सोनू हुड्डा, सतपाल राठी, रोहतास मलिक के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
-फोटो कैप्शन: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के लिए महिलाओं को न्यौता देती महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान।
-फोटो कैप्शन: रैली को लेकर हुई सभा में उपस्थित काफी संख्या में महिलाएं।
-फोटो कैप्शन: पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डा. नीना सतपाल राठी।

