बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के बादली रोड स्थित गौ एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जजमान के रूप में गौधन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य व जीवप्रेमी धीरज शर्मा सपरिवार उपस्थित रहे। गौरतलब है कि धीरज शर्मा का विवाह दो दिन पहले ही हुआ है। हवन यज्ञ के पश्चात नवविवाहित जोड़े को पूरी गौधन सेवा समिति ने बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गौधन सेवा समिति के रमेश राठी, सुशील राठी, बिजेन्द्र राठी, हरिकिशन मंगले, सुदामा तायल, सोनू बसंल, अमित आर्य, नरेश सिंघल, राजेन्द्र जांगड़ा, प. अमित मिश्रा, ललित यादव, सुनील छिल्लर रहे। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से प. अमित मिश्रा ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ के पश्चात जजमान धीरज शर्मा ने बताया कि जीव सेवा एक ईश्वरीय सेवा है। घायल होने पर हर जीव को बराबर का दर्द होता है। मनुष्य तो घायल होने पर अपना दर्द बोलकर बता देता है, परन्तु ये बेसहारा जीव घायल होने पर उपचार के अभाव में असहाय पीड़ा को सहन करते हुए दम तोड़ देते हैं। दर्द से कराहते हुए ऐसे जीवों को देखकर मरते देखकर, गौधन सेवा समिति ने बेसहारा गौवंश व अन्य सभी प्रकार के घायल जीवों के उपचार के लिए पहले सांखौल, उसके बाद नया गांव रोड़ पर सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से बेसहारा जीवों के उपचार केन्द्र स्थापित किए। इसके अलावा समिति द्वारा सभी जीवप्रमियों के सहयोग से जाखौदा में भी घायल गौवंश व अन्य सभी प्रकार के बेसहारा घायल जीवों के उपचार के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक उपचार केन्द्र का निर्माण करवाया जा रहा है। गौधन सेवा समिति का मानना है कि जिस क्षेत्र में कोई भी बेसहारा घायल जीव उपचार के अभाव में दम तोड़ता है, वहां मनुष्य कभी खुश नहीं रह सकता। इसलिए सभी क्षेत्रवासियों को गौधन सेवा समिति के नवनिर्मित उपचार केन्द्र में दिल खोलकर अपना सहयोग करना चाहिए। धीरज शर्मा ने कहा कि गौधन सेवा समिति चाहती है कि क्षेत्र का कोई भी बेसहारा घायल जीव उपचार के अभाव में दम ना तोड़े। शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियो से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि खुशी केपल इन घायल, बेसहारा बेजुबानों के साथ मनाये। बेसहारा घायल जीवों की सेवा से हमारे बच्चों में भी जीवसेवा आयेगी व हिंसक प्रवृति समाप्त होगी।