बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ में 22 अप्रैल को धरती दिवस एक रैली निकाल कर मनाया गया। इस रैली का नेतृत्व क्लइमैट कॉऊंसलर हरियाणा गीताश्री सैनी ने किया। यह रैली शहीद भगत सिंह पार्क से शूरू की गई। जिसमें युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में साहिल, कोमल, मुस्कान, विष्णु यादव, सुरभि, नेहा, नरेश कुमार, सीमा, शुभम, रूपराम, गुरमीत, सुरेश गुलिया, प्रकाश कौर, फोफन, दीपिका आदि रहे। लोगों ने नारे लगाते हुए जागरूक किया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओ, जल बचाओ व प्लास्टिक का उपयोग बन्द करो। धरती दिवस पर बच्चों ने पौधारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर भी बनाए। गीताश्री ने बताया कि धरती दिवस को पहली बार 1970 में अमेरिका में जेराल्ड नेल्सन ने मनाया था। इसके बाद से 192 देश आज इस दिवस को वैश्विक स्तर पर मना रहे हैं। इस वर्ष सरकार ने थीम प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण का अंत रखा है। हमारी धरती जिसे जननी कहा जाता है, आज 7.35 अरब लोगों का बोझ व अत्याचार सहन कर रही है, पर अफसोस की बात है कि इस खुबसूरत वसंधरा को बचाने के लिए बहुत कम प्रयास किए जा रहे है। यही कारण है कि हमें भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो 2100 तक समुंद्र स्तर 20 प्रतिशत बढ़ जाएगा तथा ग्लेश्यिर पिंघलने लगेंगे और शायद इस बात का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता कि धरती पर कितनी त्राहि मची होगी। इसलिए गीताश्री ने समय रहते सभी से अनुरोध किया कि धरती के रक्षक बनो, भक्षक नहीं।