बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अरूण ने इंडोनेशिया में आयोजित खेल प्रतियोगतिा में दो स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया कि अगर सरकार द्वारा इस खिलाड़ी को सभी सुविधाएं मिले तो यह ऐसे ही प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा। यह बात इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित वल्र्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले शहर के होनहार खिलाड़ी अरूण कुमार को सम्मानित करते हुए कही। अरूण ने कर्मबीर राठी को बताया कि उसने इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित वल्र्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंक्लाइन बैंच प्रेस इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते है। इस प्रतियोगतिा में कई देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। कर्मबीर राठी ने अरूण कुमार का फूलों व नोटों की मालाओं से स्वागत किया और पदक जीतने की बधाई दी।
इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने अरूण कुमार को सम्मानित करते हुए कहा कि इससे पहले भी खिलाड़ी अरूण कुमार राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई पदक जीत चुका है मगर भाजपा सरकार ने अब तक अरूण को किसी भी सरकारी पद पर नियुक्ति नही देकर साबित कर दिया है कि भाजपा खेलों व खिलाडिय़ों के भविष्य को लेकर कितनी गंभीर नही है। कर्मबीर राठी ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश में खेलों को बड़ावा देने के साथ प्रदेश के खिलाडिय़ों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी व पूरा मान सम्मान देने का काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी के साथ मौजूद रमेश राठी, रितेश छिकारा, सिद्वार्थ कुमार, प्रवीण अहलावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी खिलाड़ी अरूण को पदक जीतने की बधाई दी व उसका स्वागत किया।
फोटो कैप्शन 1:- खिलाड़ी अरूण कुमार को सम्मानित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी।