बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
चंडीगढ़ में हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान व उनके साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वंदना पोपली, रंजीता मेहता, बिमला सरोहा, डॉक्टर स्नेह लता, रेनू अग्रवाल, अनीता नैन व महिमा सिंह ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि आने वाली 17 तारीख को महिला कांग्रेस जिला मुख्यालयों का हर जिले में घेराव करेंगे क्योंकि हरियाणा में बीजेपी प्रशासन तंत्र में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि ना कहीं पर बेटी सुरक्षित है, ना ही आम आदमी।
आज हरियाणा में चारों ओर त्राहि त्राहि मची है। महिला सशक्तिकरण पर सभी सीनियर पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव तथा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने डॉ. नीना राठी को इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन व सुधा भारद्वाज को इंचार्ज आर्गेनाईजेशन बनाया। इसमें खुशी की बात यह रही कि नीना राठी के काम को देखते हुए उनको हरियाणा के 22 जिलों में काम करने का मौका मिलेगा। इस पर डॉ. नीना राठी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर प्रयास करूंगी और पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी, उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसको मैं सच्ची श्रद्धा और निष्ठा और तत्परता से पूरा करूंगी।
