बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नमो गंगे ट्रस्ट, आयुष मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारत में पहली बार ग्रांड मास्टर ऑफ योगा प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे रोड स्थित देवकरण धर्मशाला में किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका शिक्षाविद् व योगाचार्या अंजू अग्रवाल रही । इस कार्यक्रम में 50 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंजू अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। इस क्रम की फाइनल प्रतियोगिता 4 मई से 6 मई तक प्रगति मैदान दिल्ली में होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा रही। कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्षद मोनिका गर्ग व अंजु अग्रवाल ने मुख्यअतिथि डॉ. राजवंती शर्मा का स्वागत किया। डॉ. राजवंती शर्मा बताया कि योग की हमारे जीवन में कितनी आवश्कता है। योग से हमे शारिरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक शान्ति एवं आत्मिक बल भी मिलता है। आज के व्यस्त जीवन में हमारे पास स्वयंं को सुखी रखने के लिए एक मात्र हथियार योग ही है। जिससे हम अपने जीवन को सफल बना सकते है एवं अपने सपनों को साकार कर सकते है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी, भाजपा नेता राजपाल शर्मा, झज्जर जिले की पतंजलि योगपीठ प्रभारी अरवींद गार्गी एवं झज्जर गूरूकुल के आचार्य सतकरतू, नमो गंगे से अजीत व सुदीत्य, सुनीता चौधरी, पार्षद मोनिका गजानन्द गर्ग व आस्था महिला योग केन्द्र की महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका अंजू अग्रवाल ने बताया कि जब भी उन्हे किसी प्रकार के सहयोग व मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है तो प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा का सहयोग व मार्गदर्शन उन्हे हर अवसर पर मिलता रहता है। कार्यक्रम संयोजिका अंजु अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद किया व भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद जताई।
