बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
जिला झज्जर के तमाम इनेलो कार्यकर्ता किसानों तथा गरीबों के मसीहा व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि 6 अप्रैल को बहादुरगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाएंगे। कार्यकर्ता 6 अप्रैल को बहादुरगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित करके पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करेंगे। यह जानकारी इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्क स्थित जननायक देवीलाल की प्रतिमा की सफाई करने के उपरांत दी। कार्यकर्ताओं ने पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा व स्मारक स्थल की सफाई की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 6 बजे पार्टी कार्यकर्ता बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में पहुंचकर किसानों व गरीबों के मसीहा रहे चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धाजंलि देंगे। कर्मबीर राठी ने बताया कि देवीलाल पार्क में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता दिल्ली के किसान घाट पर चौ. देवीलाल के स्मारक स्थल पर सुबह 8 बजे आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, जिला संगठन सचिव नरदेव दहिया, संजय परनाला, भूप सिंह राठी पूर्व प्रधान परनाला, संजीव मलिक, रितेश छिकारा, विक्की दलाल, हरदीप छिकारा आदि कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल समारक स्थल की सफाई की।
फोटो कैप्शन : जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा व स्मारक स्थल की सफाई करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला व कार्यकर्ता।
