बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए क्योंकि खेलों ने युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर खोल दिए हंै। यह बात किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में आयोजित पहले महिला भारत कैसरी दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर मौजूद क्षेत्रवासियों व पहलवानों को संबोधित करते हुए दीपक देशवाल ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को पदक अनुसार नकद ईनाम राशि देने के अलावा अच्छे सरकारी पदों पर नियुक्ति देकर खिलाडिय़ों का सम्मान कर रही है। दीपक देशवाल ने कहा कि ओलंपिक, काम्नवैल्थ सहित अन्य स्तर पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगतिाओं में हरियाणा प्रदेश के पहलवान पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे है जोकि सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के अंदर खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश की सबसे अच्छी खेल नीति लागू की थी जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाड़ी सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विश्व में धूम मचा रहे है। जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खिलाडिय़ों को फिर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने का काम किया जाएगा। इस मोके पर जयकिशन देसवाल दुल्हेड़ा देवेंदर दलाल छारा टीनू प्रधान दुल्हेड़ा भी उपस्थित रहे।
