बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मुख्यमंत्री के पद के लिए कांग्रेस पार्टी से हरियाणा प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। यह बात किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने अपने समर्थकों के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की तावडू में आयोजित जन आक्रोश रैली में समर्थकों सहित शिरकत करते हुए कही। दीपक देशवाल काफी संख्या में समर्थकों के साथ दुल्हेड़ा गांव से तावडू के लिए रवाना हुए। रैली में शिरकत करते हुए दीपक देशवाल ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार से किसान, व्यापारी, मजदूर व आमजन का भरोसा उठ गया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान सभी वर्गों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने व प्रदेश का विकास कराने का झूठा वादा करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार आज अपनी जनविरोधी नीतियों से सभी वर्ग को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से झज्जर जिला व प्रदेश के किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए भारी परेशानी का सामना कर रहे है और प्रदेश की किसान विरोधी सरकार के विधायकों व मंत्रियों के पास किसानों की तकलीफ देखने व सुनने तक का समय नही। दीपक देशवाल ने कहा कि किसानों पर सरसों की फसल बेचने पर कई प्रकार के काले कानून थोपकर किसानों को आर्थिक नुक्सान पहुंचाने व बड़े व्यापारियों का लाभ पहुंचाने का काम हरियाणा की भाजपा सरकार कर रही है। दीपक देशवाल ने कहा कि प्रदेश का किसान व आमजन 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके लेगा। दीपक देशवाल ने कहा कि 2019 में हरियाणा में छत्तीस बिरादरी के जनादेश से कांग्रेस की सरकार बनेगी तक किसानों सहित सभी वर्गों की समस्याएं दूर की जाएगी। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र फोगाट, जयकिशन देशवाल, मनिष दहिया, टिन्नू दुल्हेड़ा, देवेंद्र दलाल छारा, ललीत देशवाल सहित अनेक कार्यकर्ता तावडू पहुंचे।