बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डॉ. संजय अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह को स्वास्थ्य विभाग के चीफ सेक्रेटरी ने सोनीपत के एथनीक रिर्सोट में 28 फरवरी 2018 को हुए एक भव्य समारोह में हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन के अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. संजय सिंह को हरियाणा गौरव अवार्ड मिलने से शहरवासियों ने खुशी मनाते हुए उन्हे बधाई दी। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन संजय सिंह को इससे पहले भी एसीई इंडिय़ा द्वारा वर्ष 2016 में अवार्ड देकर सम्मानित किया जा चंका है व इसके अलावा भी डॉ. संजय सिंह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों अवार्डों से सम्मानित हो चुके हैं।। एक चिकित्सक होने के साथ-साथ डॉ. संजय सिंह विभिन्न सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। मिलनसार स्वभाव होने के चलते डॉ. संजय सिंह आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे समय-समय पर जटिल आपरेशनों को सफल करके अपनी कार्यकुशलता का पचिय देते रहते हैं। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि चिकित्सा के पेशेे से वे समाजसेवा के लिए जुड़े हैं नाकि धन अर्जन के लिए। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि वे अपने अस्पताल की पूरी टीम के साथ समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क कैम्पों का आयोजन करते रहते हैं। डॉ. संजय अस्पताल के अन्य चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों, व शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. संजय सिंह को हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन के अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी।
