बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
एंजिलो यूथ क्लब के तत्वावधान में शहर के देवीलाल पार्क में आज सुबह 7 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले समाज के गणमान्य लोगों का पटके पहनाकर, उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात जल है, तो जीवन है विषय पर की गई चर्चा में समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इस चर्चा में जल के महत्व व जल को किस प्रकार बचाया जा सकता है आदि विषयों पर विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने बताया कि अगर समय रहते हम जल की बर्बादी को नहीं रोक पाए तो हमारी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ जल नहीं मिल पाएगा। वक्ताओं ने विस्तार से दैनिक जीवन में जल की बर्बादी को रोकने के उपाय बताएं। इसके पश्चात कार्यकम में सभी को गुलाल का टीका लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उपमंडल विधिक सेवा समिति सदस्य सत्येन्द्र दहिया ने किया। एंजिलो फाऊंडेशन के अध्यक्ष विजय मुदगल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एंजिलो फाऊंडेशन के अध्यक्ष विजय मुदगिल की युवा टीम के अलावा उपमंडल विधिक सेवा समिति सदस्य सत्येन्द्र दहिया, ह्यूमन सोसायटी के चेयमैन भारत नागपाल, ब्रह्मशक्ति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा, समाजसेवी संजीव शर्मा, योग शिक्षक हरीश अरोड़ा, कृपा शंकर पाण्डेय, अमित सांगवान, राधेश्याम गुप्ता, सुशीला सांगवान, डॉ. नरेश वत्स, गोपाल राठी, चतर सिंह, नीरज वत्स, कामेश्वर तिवारी, रवि गौतम, प्रिंस, आशीष गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
