बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। किसानों को धरतीपुत्र कहा जाता है लेकिन आज भाजपा ने गलत नीतियां बनाकर किसानों से लेकर हर वर्ग को कहीं का नहीं छोड़ा। हरियाणा की खट्टर सरकार से किसानों व आम जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। यह बात इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने हलके के गांवों का दौरा कर लोगों को 7 मार्च को दिल्ली में आयोजित इनेलो की रैली का न्यौता देते हुए कही। कर्मबीर राठी ने हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हलके के परनाला, बामडोली,मुकुन्दपुर,कानोंदा, खैरपुर, कुलासी, लडरावन,निलोठी जसौरखैड़ी व लुहारहेड़ी गांवों का दौरा का लोगों को दिल्ली की किसान रैली का निमत्रंण दिया। गांवों में लोगों ने जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि 7 मार्च को इनेलो की दिल्ली रैली में वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि किसान से भलाई का झूठा वादा करने सत्ता हथियाने वाली भाजपा के राज में किसान जब अपने हक की बात करता है तो भाजपा सरकार किसानों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें जेल भेजने का काम करती है। माननीय न्यायालय द्वारा एसवाईएल नहर निर्माण को लेकर हरियाणा के हक में फैसला दिया जा चुका है मगर भाजपा को किसानों के हितों की चिंता नही है इसलिए एसवाईएल नहर का निर्माण भाजपा नही करवा रही है। कर्मबीर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बजाय किसानों पर तरह तरह के कानून थोपकर उन्हें आर्थिक रूप से बर्बाद व परेशान करने में लगी हुई है। इनेलो हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला ने अपने संबोधन में कहा कि चुनावी वादे में किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात करने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों की फसलें भी कम दाम पर खरीदी जा रही है। युवा रोजगार नहीं मिलने से मायुस है। कर्मचारी आए दिन हड़ताल व धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। दौरे के दौरान धर्मबीर फौजी, पार्षद प्रवीन छिल्लर, संजय दलाल, प्रवीन राठी, संजीव मलिक, जागेंद्र खत्री, राजेश तंवर पूर्व पार्षद, कृृष्ण पूर्व सरपंच, अशोक प्रधान, हरदीप खैरपुर, रितेश छिकारा,कृष्ण बामडोली,बलजीत प्रधान, उमेद सैन, रमेश राठी, मोनू राठी, प्रामेद सहित अनेक कार्यकर्ता इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी के साथ रहे।
फोटो कैप्शन:- खैरपुर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी।