बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल सरकार है। किसानों व आमजन के हितों से भाजपा सरकार का कोई सरोकार नही। प्रदेश में आपसी भाईचारा खराब करने वाली भाजपा का जनविरोधी चेहरा जनता ने देख लिया है। किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बाते करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री आज स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने, एसवाईएल का निमार्ण करवाने सहित अनेकों वादों से पीछे हट रहे है जो उन्होंने किसानों से विधानसभा चुनाव के दौरान किए थे। यह बात दिल्ली रैली के प्रभारी एंव बरवाला से इनेलो विधायक वेद नारंग ने गांवों का दौरा कर लोगों को रैली का निमत्रंण देते हुए कही। विधायक वेद नारंग ने जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ शहर की महाबीर पार्क कालोनी में पूर्व पार्षद राजू दलाल द्वारा आयोजित सभा में मौजूद लोगों को दिल्ली रैली का निमत्रंण देकर किया। इसके बाद विधायक वेद नारंग ने जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला व इनेलो नेताओं के साथ हलके के गांव साखोंल, बराही, जाखोदा, आसोदा टोडरान/ सिवान, मांडोठी, सराय ओरंगाबाद, लोवा माजरा, मेहन्दीपुर डाबोदा का दौरा किया व लोगों से 7 मार्च को दिल्ली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। विधायक वेद नारंग का महाबीर पार्क कालोनी व हलके गांवों में पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया तो बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर सम्मान किया। इनेलो विधायक ने कहा कि 7 मार्च को दिल्ली में होने वाली इनेलो की रैली ऐतिहासिक होगी।
विधायक वेद नारंग ने गांवों में आयोजित सभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार अनुभवहीन सरकार है इसलिए आज इस सरकार से किसान, व्यापारी, कर्मचारी, श्रमिक सहित आमजन दुखी व परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा एसवाईएल निर्माण को लेकर हरियाणा के हक में पिछले डेढ़ साल से फैसला देने के बावजूद भाजपा सरकार एसवाईएल का निर्माण नही करवाकर किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। विधायक ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आमजन व प्रदेश के किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लडऩे तक बुलंद करने का काम कर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है। इनेलो के प्रति जनता के बढ़ते रूझान को देखते हुए कांग्रेस व सत्ताधारी भाजपा में खलबली मची हुई है। विधायक वेद नारंग ने कहा कि प्रदेश में किसानों व आमजन के जनादेश से आगामी सरकार इनेलो की बनेगी तब किसानों सहित सभी वर्गों की भलाई और खुशहाली लाने का काम किया जाएगा। विधायक वेद नारंग ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा ने किसान हितों से जुड़ी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का अपना प्रमुख मुद्दा बनाया था और सत्ता में आने पर भाजपा ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करने से साफ इंकार कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। भाजपा का सबका साथ- सबका विकास का वादा एक जुमला ही साबित हुआ। प्रदेश की जनता कांग्रेस व सत्ताधारी भाजपा को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, नरेश जून, संजय दलाल, नरदेव दहिया, सुमेर राठी, पार्षद प्रवीन छिल्लर, राजू दलाल पूर्व पार्षद, धर्मबीर फौजी, पूर्व पाषद राजेश तंवर, उमेद सैन, ईश्वर सिंह, संदीप अहलावत, श्रीभगवान मुदगिल, रितेश छिकारा, चांद माजरा, संजीव मलिक, हरदीप छिकारा, भूप सिंह राठी, संजय राठी, सिद्वार्थ कुमार, हरविन्द्र राणा, मोनू राठी, कुलदीप भारद्वाज, सहित अनेक कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रभारी विधायक वेद नारंग के साथ मौजूद रहे।