बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
* विधायक वेदपाल नारंग ने कार्यकर्ताओंं के साथ भागिदारी को लेकर किया विचार विमर्श
बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदेश की जनता पहले कांग्रेस व वर्तमान में भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। आज भाजपा की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी, दुकानदार, श्रमिक, युवा, कर्मचारी सहित हर वर्ग इनसे दुखी है। भाजपा जनता से झूठे वायदे करके सत्ता में आई है। भाजपा सरकार अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल में चुनाव के समय किए गए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। यह बात इनेलो की 7 मार्च की दिल्ली रैली को लेकर बहादुरगढ़ हलके के प्रभारी एवं बरवाला से इनेलो विधायक वेदपाल नारंग ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छोटूराम धर्मशाला में आयोजित बहादुरगढ़ विधानसभा के इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। रैली प्रभारी विधायक वेदपाल नारंग ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से भारी संख्या में 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एसवाईएल को लेकर होने वाली रैली में पहुंचने का आग्रह किया। धर्मशाला में पहुंचने पर विधायक वेदपाल नारंग ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ दीन बन्धु छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी विधायक वेदपाल नारंग का फूमालाओं से जोरदार स्वगत किया पगड़ी बांधकर सम्मान किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली रैली हेतु सभी कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली व घर घर जाकर लोगों को रैली में जाने का निमत्रंण दे।
इनेलो विधायक वेदपाल ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा हरियाणा के हक में पिछले डेढ़ साल से फैसला दिए जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने नहर का निर्माण नही कराकर किसानों के साथ ज्यादती करने का काम कर रही है। इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में प्रदेश के किसानों की प्यासी धरती को एसवाईएल नहर का पानी पहुंचाने की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लडऩे का काम कर रहे है। इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि जिले से हजारों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता 7 मार्च को दिल्ली रैली में पहुंचकर केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार को जगाने का काम करेंगे। कर्मबीर ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। भाजपा का किसानों व आमजन के हितों से कोई सरोकार नही। हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला ने हलका प्रभारी विधायक वेदपाल नारंग को विश्वास दिलाया कि जो भी जिम्मेदारी बहादुरगढ़ हलके के कार्यकर्ताओं की वह लगाएंगे उस जिम्मेदारी पर हलके के कार्यकर्ता खरा उतरेंगे। राजबीर परनाला ने कहा कि 7 मार्च को इनेलो की दिल्ली रैली में हलके के कार्यकर्ताओं व आमजन में उत्साह का माहोल है और रैली में हजारों की संख्या में लोगों की भागिदारी अकेले बहादुरगढ़ हलके की होगी। बैठक में महेंद्र दलाल पूर्व सरपंच, तेजा पहलवान, नरदेव दहिया, पार्षद प्रवीन राठी, नरेश जून, धर्मबीर फौजी, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, राजू दलाल पूर्व पार्षद ,सतीश नंबरदार, संदीप अहलावत, नरेंद्र तहलान, मेहर सिंह सौलधा, धीरराज खटक, हिम्मत दहिया, राजेंद्र मान, भूप सिंह राठी, संजीव मलिक, राकेश सिहाग, रमेश राठी, रितेश छिकारा, आर के दलाल, विरेंद्र आर्य, जयविरेंद्र ,जयसिंह दलाल, रामनिवास, करतार सिंह पूर्व सरपंच, बलजीत प्रधान, उमेद सैन, रणबीर लुहारहेड़ी, मुकेश सिहाग, राकेश, जगबीर रूहिल, हरदीप छिकारा, संजय राठी, राजेंद्र मेहरा, कर्ण सिंह, मास्टर आजाद राठी सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1:- बैठक में मंचासिन हलका प्रभारी एवं इनेलो विधायक वेदपाल नारंग व सामने पार्टी कार्यकर्ता।
