बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
छात्राओं को कानून से जुडी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में उपमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में छात्राओं को स्कूली लीगल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति के चेयरमैन न्यायधीश प्रदीप चौधरी के दिशा निर्देशानुसार किया गया। स्कूली लीगल लिटरेसी क्लब के संयोजक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूल कीे प्राचार्या तारावंती की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में उपमंडल विधिक सेवा समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिंयां मुख्य वक्ता एवं जनचेतना मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य एवं सेवानिवृत्त जेई रामनिवास विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहें। छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए समिति सदस्य सत्येंद्र दहिया ने कहा कि लड़कियों को सामाजिक सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। हमें इसे अपना नैतिक दायित्व समझते हुए इसका निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कानूनी जागरूकता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि न्याय सबके लिए है।न्याय की दृष्टि में सब समान है। विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए समिति सदस्य सत्येन्द्र दहिया ने कहा कि न्यायपालिका का प्रयास है कि जन जन और घर घर तक नि:शुल्क कानूनी परामर्श सेवाएं पहुंचे ताकि लोग कानूनी तौर परअपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न्याय व्यक्ति मात्र का अधिकार है।गरीब हो या अमीर सबको न्याय मिले इसकी व्यवस्था हमारे कानून में है।कानून की जागरूकता से ही समाज का सशक्तिकरण होगा। छात्राओं को विभिन्न कानूनी व सामाजिक विषयों के बारे में अवगत कराना समय की जरूरत है । उन्होंने अधिकारों एवं कर्तव्य,बाल मजदूरी, कन्या भ्रूण हत्या , दहेज प्रथा एवं नशाखोरी सहित विभिन्न प्रकार की सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया।जन चेतना मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य ने शहर को पालीथीन मुक्त करने को लेकर छात्राओं को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालीथिन का प्रयोग हमारे पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है। इसके प्रयोग से न केवल शहर में गन्दगी फैलती है बल्कि पालीथिन नाले नलियों व शिविर में गिरने से उन्हें ब्लाक कर देता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्कूल की प्राचार्या तारावंती ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया । मंच संचालन संयोजक विरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जेई रामनिवास, कौशल्या देवी, सुशीला सांगवान सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा ।