बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
रविवार को विहिप एवम बजरंग दल द्वारा छोटूराम नगर में सेवा प्रकल्प के रूप में सिलाई केंद्र का शुभारम्भ विहिप के प्रान्त मंत्री प्रदुमन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विहिप के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी, विहिप के जिलामंत्री संजीव शर्मा, सेवा भारती जिला संयोजक सुभाष गांधी, प्रखंड अध्यक्ष राकेश, जिला मातृशक्ति संयोजिका शिक्षाविद् अंजु अग्रवाल, सुनील, सुरेंदर, सुशील अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षाविद् अंजु अग्रवाल ने यज्ञ एवम वैदिक मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम में उपस्थिति बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रदुमन ने कहा की हिन्दुओ को एक करना एवम उनको स्वरोजगार के द्वारा उनकी उन्नत करना भी विहिप का एक उद्देश्य है क्योंकि हिन्दू जब उन्नत होगा तभी एक होकर कुरूतियों से ऊपर उठकर सामाजिक समरस समाज का निर्माण करेगा।
हिन्दुओ का एक होना आज की जरूरत है। हिन्दू एक होगा तभी धर्मान्तरण रुक सकेगा और भारत स्वामी विवेकानंद जी के सपनो का विश्व गुरू का स्थान प्राप्त कर सकेगा एवं नरसेवा नारायण सेवा का सपना पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर श्रीभगवान ने सत्संग गंगा का प्रवाह करते हुए एवम समाज को एक साथ जोडऩे का आवाहन किया एवम राम नाम की महिमा का गुणगान किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव शर्मा ने किया।
