बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गांव मांडोठी के दादा सीताराम मंदिर में महाशिव रात्रि जयंती महोत्सव को लेकर विशाल कार्यक्रम हुआ। इसमें दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह, सरपंच सतपाल प्रधान ऑल हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल, प्रदेश
महिला कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी, कैप्टन मान सिंह दलाल, अशोक गुप्ता, टैणी प्रधान, थान सिंह, रमेश राठी के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों व 55 गांवों से संस्था से जुड़े सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। और
कहा कि शिव बाबा की आराधना करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया वहीं शिव बाबा का ध्वज भी लहराया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से दिल्ली के कृष्णा नगर से राजयोगी ब्रह्माकुमार जगरूप भाई, करनाल से गीतकार भ्राता विजय भाई ने भी शिरकत की। उन्होंंने शिवरात्रि का संदेश भी दिया। कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी ने भगवान शिव की आराधना करते हुए कहा कि इंसान के कण-कण में भगवान शिव विद्यमान होते हैं। इसएि इंसान को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। शिव की महिमा का गुणगान करने से उद्दार होता है। हमें इस पर्व पर संकल्प लेना चाहिए कि घमंड, लोभ, अहंकार व सभी दोषों का त्याग करेंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जन्म का सदुपयोग करना चाहिए। नम्रता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। डॉ. नीना ने कहा कि शिवरात्रि पर्व काफी फलदायी होता है। शिव को प्रसन्न करने का दिन शिवरात्रि है। भगवान शिव देवों के देव महादेव है। शिव बाबा सबका कल्याण करने वाले हैं। शिव की संगति में सबकुछ शुभ हो जाता है। शिव जहां इस जगत में कल्याण करते हैं वहीं जीवन के बाद मोक्ष भी प्रदान करते हैं। शिव निराकार भी है और साकार भी। उनकी महिमा अपरमपार है। उनका गुणगान करने से सारे बिगड़ काम भी बन जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिव पिता केज्योति बिंदु शिव का ध्वज लहराया गया और शिव संदेश देते हुए गुब्बारे भी उड़ाए
गए। नाटिका व गीत के माध्यम से शिव संदेश भी दिया गया। बी.के. विनिता, रेनू व अमृता ने संस्था का परिचय देते हुए संस्था की सेवाओं से उपस्थित जन को अवगत भी कराया। कार्यक्रम में रोहतास मलिक, प्रदीप मलिक, मोंटी सोलधा व भावना भी उपस्थित रही।
–फोटो कैप्शन: कार्यक्रम में भगवान शिव की महिमा का गुणगान करती हुए कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी।