बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
मोटरसाईकिलों के काफिले के रूप में भाजपा की जींद रैली मेें शिरकत करने के लिए 15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिला झज्जर के इनेलो कार्यकर्ताओं काले झंड़े दिखाकर उनके जींद आगमन का विरोध जताएंगे। यह जानकारी इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेते हुए दी। कर्मबीर राठी ने बैठक में कहा कि हरियाणा को तीन साल के कार्यकल में तीन बार जलवाने वाली भाजपा को हरियाणा प्रदेश में सत्ता पर रहने का नैतिक अधिकार नही है। राजनीतिक फायदा लेने के लिए लिए भाजपा ने पूरे देश में अमन,आपसी सदभाव व भाईचारें के लिए विख्यात हरियाणा प्रदेश के आपसी भाईचारे को तोडऩे का काम किया है। कर्मबीर राठी ने कहा कि झज्जर जिले के इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा अमित शाह की अगुवाई में झज्जर जिले के जिस भी स्थान से मोटसाईकिल रैली के साथ गुजरेंगे उन स्थानों पर अमित शाह का काले झंडे दिखाकर हरियाणा आगमन पर जोरदार विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने बताया कि झज्जर जिले के इनेलो कार्यकर्ता अमित शाह को काले झंडे दिखाने के साथ साथ 15 फरवरी को अपने घरों के उपर पर भी काले झंड़े लगाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा आगमन पर रोष जताने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों को झूठे सुनहरे सपने दिखाकर सत्ता हथ्यिाने वाली भाजपा सरकार से प्रदेश का सभी वर्ग आज दुखी है। इनेलो के प्रति प्रदेश की जनता का बढ़ रहा रूझान देखकर भाजपा व कांग्रेस परेशान है। इनेलो सभी वर्गों के हितों की आवाज को बुलंद करके एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कर्मबीर ने कहा कि भाजपा ने चुनावों में सबका साथ- सबका विकास का जो नारा दिया था वह आज जनता का विनाश-भाजपा नेताओं का विकास साबित हो रहा है। कर्मबीर ने कहा कि अमित शाह का जिले से गुजरने पर काले झड़़े दिखाकर जोरदार विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी।