बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नारी सेवा शक्ति समिति की ओर से गांव नूना माजरा में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला सशक्तिकरण, उन्हें स्वालंबी बनने, हर क्षेत्र में उनकी सुनिचित भागीदारी हो साथ में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर मंथन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को अवेयर करते हुए कि वे हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर आगे आएं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के एक साल पूरा होने के मकसद से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव नूना माजरा की सरपंच सुनीता जून ने की। प्रदीप गोच्छी, संजय कादयान, निर्मला देवी की ओर से यह आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी ने इसमें शिरकत की। उन्होंने सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महिलाओं को एकजुट होने, अपने अधिकारों को पाने के लिए आवाज उठाने, राजनीति व अन्य क्षेत्रों में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने, कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाने के अलावा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। डॉ. नीना ने कहा कि महिलाएं समाज का सशक्त माध्यम है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे न केवल खुद शिक्षित हों बल्कि अपने बच्चों को भी शिक्षित कर उन्हें संस्कारवान बनाएं। बेटियों की शिक्षा पर उन्होंने जोर दिया। साथ में कहा कि उनके शिक्षित होने से न केवल समाज सशक्त होगा बल्कि उनका भविष्य भी उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम है, लेकिन उन्हें आगे बढऩे का मौका जरूर मिलना चाहिए। इसके लिए उनकी हर क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अपने अधिकारों के लिए चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या फिर परिवार या फिर कोई अन्य महिलाएं पुरुषों से कहीं भी कम नहीं है। हर क्षेत्र में वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। झांसी की रानीसे लेकर इंदिरा गांधी तक व सरोजनी नायडू से लेकर मदर टरेसा जैसी महिलाओं ने समाज में अपने आप को सेवाओं के माध्यम से स्थापित किया। आज जरूरत है त्याग की जो पुरुषों से ज्यादा महिलाएं समाज में करती है। डॉ. नीना ने कहा कि आज जरूरत है समाज को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे राजनीतिक नेताओं की। वे महिलाओं के अधिकारों को लेकर हर जगह बुलंद तरीकों से आवाज उठाते रहते है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान भी किया कि चुनाव में एक भी वोट कांग्रेस से बाहर नहीं देना। साथ में उन्होंने महिलाओं से एकजुट रहने के लिए प्रेरित भी किया। महिला सरपंच सुनीता ने भी महिलाओं को सशक्त बनने के अलावा हर क्षेत्र में उनका आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी के अलावा कई अन्य भी मौजूद रहे।
-फोटो कैप्शन: महिलाओं के साथ आवाज बुलंद करती डॉ. नीना सतपाल राठी।
