बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने नगर परिषद बहादुरगढ़ कार्यालय के गेट पर एक मिटिंंग की। इस मिटिंग की अध्यक्षता ईकाई प्रधान जयभगवान ने की व जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह तुषामड़ भी मौजूद रहे। इस मिटिंग का संचालन ब्लॉक प्रधान बिजेन्द्र सैनी सर्व कर्मचारी संघ ने किया। इस अवसर पर एसकेएस के वरिष्ठ उपप्रधान बंसीलाल ने कर्मचारियों को अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वो”ा न्यायालय का अक्टूबर 2016 का फैसला लागू करे जिसमें कहा गया है कि सभी क”ो कर्मचारियों को जब तक पक्का नहीं किया जाता तब तक उन्हे समान काम समान वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं करती तो कर्मचारी संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारी नेता बंसीलाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को स्व’छता अभियान के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाने व ईपीएफ खातों में जमा करवाया जाये ताकि कर्मचारियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांग नहीं मानती तो प्रदेश भर के कर्मचारी &0 जनवरी को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला कैशियर लीला, ईकाई सचिव राजपाल, अमित, सरोज, रविन्द्र दलाल, प्रदीप छिकारा, राजेश, राकेश, सुनील सहित अनेक कर्मचारी व कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
